शामली। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, गुरुवार को बनत शहर के ट्रांजिट हॉस्टल में मौजूद महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के सब-प्रोग्राम, शक्ति, महिलाओं के सशक्तिकरण का केंद्र के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को घरेलू हिंसा, दहेज उन्मूलन, वन स्टॉप सेंटर पर उपलब्ध त्वरित सहायता सेवाओं, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जागरूक किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों कृ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कृ की उपयोगिता और पहुंच संबंधी जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम से संरक्षण अधिकारी पारूल चौधरी, संरक्षण अधिकारी मंजू चौधरी, केस वर्कर रीमा चौधरी, बाल कल्याण समिति की सदस्य मीनू वर्मा, मिशन समन्वयक सदफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर अजरा खान, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर प्रीती, केस वर्कर किरण देवी मौजूद रहे।











Discussion about this post