लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।
इस तबादले की सूची में अपर जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, प्रमुख सचिव संयुक्ता समददार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बलराम सिंह, जो अब तक मेरठ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात थे, को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा, सत्य प्रकाश सिंह-2, जो मिर्जापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी थे, अब मेरठ के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे।
देवेंद्र प्रताप सिंह-2, जो अब तक मिर्जापुर के अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) थे, को मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, विजेता, जो स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में उप निदेशक थीं, अब मिर्जापुर की अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) होंगी।
इसी क्रम में अजय कुमार त्रिपाठी , जो सहायक निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे, को स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ का उप निदेशक बनाया गया है।
अरविंद कुमार सिंह, जो अब तक बिजनौर के अपर जिलाधिकारी वित्त थे, को देवरिया स्थानांतरित किया गया है।
श्री मती वान्या सिंह, जो बिजनौर की अपर जिलाधिकारी न्यायिक थीं, अब बिजनौर में ही वित्तके दायित्व का निर्वहन करेंगी।
वहीं, श्री मती आशिका दीक्षित जो बिजनौर में उप जिलाधिकारी थी,को बिजनौर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक ) बनाया गया है।
शासन स्तर पर इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन और सुचारु संचालन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है











Discussion about this post