लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शासन ने 15 अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) का तबादला कर नई तैनाती दे दी है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में दक्षता बढ़ाना और बेहतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करना है।
इन तबादलों में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ को सतर्कता अधिष्ठान, ईओडब्ल्यू व इंटेलिजेंस विंग जैसे संवेदनशील विभागों में भेजा गया है।
तबादला सूची इस प्रकार है:
- मोहिनी पाठक – अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
- महेश सिंह अत्रि – अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद
- डॉ. अर्चना सिंह – अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर
- धर्मेंद्र सचान – अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
- प्रमोद कुमार यादव – उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी
- राजेंद्र प्रसाद यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ
- अनूप कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, मऊ
- रंजन सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय डीजीपी लखनऊ
- अभय कुमार मिश्र – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता प्रतिष्ठान
- अशोक कुमार यादव – अपर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ
- कृष्ण कांत सरोज – अपर पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना), मेरठ
- डॉ. राजीव कुमार सिंह – अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान
- डॉ. हृदेश कठेरिया – अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बदायूं
- राहुल मिश्रा – अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर), देवरिया
- अरविंद कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय डीजीपी लखनऊ
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।










Discussion about this post