शामली। मेरठ-करनाल रोड पर रोटन गांव में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिए शासन ने 50 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मेरठ-करनाल हाईवे के पास रोटन गांव में हथकरघा विभाग की ओर से 125 बीघा भूमि में टेक्सटाइल पार्क स्वीकृत किया गया था। शासन से टेक्सटाइल पार्क के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि का बजट स्वीकृत किया गया। शासन के निर्देश पर शामली के टेक्टाइल पार्क में बिजली की 14 किमी लंबी लाइन स्वीकृत कराने के लिए प्रोजेक्ट मांगा था।
शामली विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर 14 किमी लंबाई की बिजली की लाइन स्वीकृत कराने के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। शामली टेक्सटाइल पार्क की की जिम्मेदारी संभालने वाले रविभूषण अरोरा ने बताया कि इसी माह पार्क की चार दीवारी का निर्माण शुरु हो जाएगा।











Discussion about this post