शामली। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए शनिवार को सभी ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी ब्लॉकों में 470 जोड़े वैवाहिक बंधन सूत्र में बंधे।
शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि इस योजना के तहत 51 हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से कुल रुपये 239.70 लाख व्यय होंगे। विकास खंड कैराना में 77, नगर पालिका कैराना में 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष कैराना शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
कांधला में कुल 72 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख डाक्टर विनोद मलिक ने आशीर्वाद दिया। थानाभवन कार्यालय पर कुल 83 जोड़ाें का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा विकासखंड प्रमुख प्रियंका पत्नी दीपक व परियोजना निदेशक प्रेम चंद ने आशीर्वाद दिया।
विकास खंड कार्यालय शामली में 46, नगर पालिका शामली के 7 सहित कुल 53 जोड़ों के विवाह सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल, मुन्नी देवी, सीडीओ विनय कुमार तिवारी व समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी मौजूद रहे।
ऊन में 144, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के 8, नगर पंचायत ऊन के 3 व नगर पंचायत झिंझाना के 8 कुल 163 जोड़ों का विवाह ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष झिंझाना सुरेशपाल, रूबी चौधरी आदि काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











Discussion about this post