शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका और बलवा गांव के 12 किसानों के नलकूपों में सेंध लगाकर चोरों ने केबल, कटआउट, स्टार्टर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। नलकूपों पर चोरी की घटना को लेकर किसानों में रोष है।
गांव सिंभालका में शुक्रवार रात चोरों ने सान डब्बू, वेदपाल, विवेक, रविंद्र शास्त्री, जबर सिंह, सतपाल, पिंटू और जयपाल के नलकूपों में सेंध लगाकर चोरों ने कटआउट, केबल, स्टार्टर व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। चोरी का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब किसान अपने खेत पर गए। इसके अलावा गांव बलवा के जंगल में किसानों के चार नलकूपों से सामान चोरी होने की जानकारी मिली है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। किसानों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिले में पूर्व में कांधला, झिंझाना, थानाभवन आदि क्षेत्रों में नलकूपों से सामान चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं, पुलिस रोक नहीं पा रही है।











Discussion about this post