अलीगढ़ : बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया।
होने वाले दामाद संग महिला के जाने के बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। मगर इस बेमेल लव स्टोरी में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे। अब शनिवार को खुद महिला के पति ने चुप्पी तोड़ते हुए स्वीकारा है कि उसकी पत्नी ने ही होने वाले दामाद को जिद कर मोबाइल दिलाया था। मगर वह अपनी होने वाली पत्नी से कभी कभार चंद मिनट व उसकी पत्नी से दिन-दिन भर बतियाता रहता था। शुरुआत में कुछ संदेह जरूर हुआ, मगर बात को नजरंदाज कर दिया गया। अब सभी बातें सामने आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई। रहा सवाल बेटी की दूसरी जगह शादी करने का तो इस विषय में अब एक वर्ष बाद कोई विचार किया जाएगा। अब तो बस पुलिस से इतनी गुहार है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।
रात दस बजे के आसपास उसने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई। अब पुलिस उन्हें तलाशने में लगी है। मांग यही है कि जल्द से जल्द उनसे आमना-सामना कराकर सामान वापस करा दिया जाए।
बेटी के पिता ने बताया कि रक्षाबंधन पर उसने पड़ोस के अपनी मौसी के बेटे से 18 वर्ष की हो चुकी बेटी के लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया। उसने दादों के इस युवक के विषय में बताया। बातचीत चली तो रिश्ता बन गया। हम दोनों पति-पत्नी लड़का देखने उसके गांव गए थे। पति बताता है कि लड़के का एक बहनोई रुद्रपुर उत्तराखंड में रहता है। जब रिश्ता पक्का हुआ था। तब बातचीत में वह पत्नी का नंबर ले गया था। उस लड़के को अपने बहनोई से ही सास का नंबर मिला। उसके बाद उसने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।
मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके वहां पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।
पति के अनुसार 6 अप्रैल को वह पत्नी के कहने पर ही उसकी बहन के घर कार्ड देने गया था। उसके निकलते ही उसने अपनी बहन को यह भी कहा था कि रात में उन्हें वहीं रोक लेना। उसी माल लेकर चली गई।
पिता व बेटी ने बताया कि जब उसकी सास से बातचीत शुरू हो गई तो उसने खुद सास से यह डिमांड रखी कि उसका मोबाइल खराब हो गया है। वह उसे मोबाइल दिला दें। पहले तो उससे मना किया गया। कहा कि शादी के बाद दिलवा देंगे। मगर युवक की जिद पर उसे इसी माह की एक तारीख को मोबाइल दिलवाया गया। जबकि मीडिया में यह चल रहा है कि उसने सास को मोबाइल दिलाया था।
खुद पति व आसपास के लोगों ने स्वीकारा कि शुरुआत में जरूर दो से तीन घंटे बात होती थीं। मगर बाद में वह दिन भर अपने होने वाले दामाद से मोबाइल पर बातों में लगी रहती थी। शुरुआत में उसे शक नहीं हुआ। मगर जब ज्यादा बातें होने लगीं तो उसे कुछ संदेह भी हुआ। मगर इस संदेह को उसने नजरंदाज कर दिया। बेटी ने भी बताया कि इस बीच उससे कभी तीन-चार बार बात हुई। हमेशा मां ही उससे बात करती रहती थी। मां के मोबाइल से ही उसने कभी बात करने का प्रयास किया तो वह कुछ देर में ही बात करना टाल देता था।











Discussion about this post