मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर देर शाम एक चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के कारण कार में सवार दो लोगों को जल्दी से बाहर कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।
घटना वशिष्ट हॉस्पिटल के पास हुई, जहां कार में अचानक आग लगने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि उन्हें जानसठ रोड पर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत फायर टेंडर और अपनी टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने यह भी बताया कि कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
कार सवारों के अनुसार, वे कार में कुछ खराबी के कारण उसे कंपनी में ठीक कराने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में भीषण आग लग गई। कार के मालिक श्याम सुंदर बंसल हैं, जो स्टेट बैंक कॉलोनी अलमासपुर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के निवासी बताए गए हैं।










Discussion about this post