इटावा : इटावा में 26 जून को दांदरपुर गांव में जमकर बवाल मचा. दांदरपुर वही गांव है जहां मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव नामक कथावाचकों संग बदसलूकी हुई थी. कहानी में ट्विस्ट तब सामने आया जब दोनों कथावाचकों पर ही पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर लिया. गगन यादव नामक शख्स के कहने पर दांदरपुर गांव की तरफ भीड़ ने कूच किया. पुलिस ने भीड़ को बाहर ही रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष हुआ. भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया. पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूटे. बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग की. अब इस मामले में गगन यादव समेत 21 लोगों पर नामजद FIR दर्ज हुई है.
गगन यादव, सौरभ यादव, शिवम यादव, अंकित सिंह, हरेंद्र यादव, हिमांशु यादव, ऋषभ यादव, अर्पित कुमार, शिवम यादव, अंकित सिंह, उत्कर्ष यादव, अतुल यादव, हीरेंद्र मोहन प्रताप सिंह, लकी यादव, राजित कुमार, अशोक बाबू, अनुक यादव, दीपक राठौर, शिवम यादव, अभिषेक कुमार और एक आगयात के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. यह FIR प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी की ओर से हुई है.
गगन यादव इंडियन रिफोर्मेर्स नामक संस्था का फाउंडर और प्रेजिडेंट है. यह वही संस्था है जो भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करती है. गगन यादव ने अपने फेसबुक के बायो में लिखा है कि वह युवा नेता है जिसकी विचारधारा समाजवादी है. मगर आपको यह भी बता दें कि गगन यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है.











Discussion about this post