बारबडोस : ऑस्ट्रेलिया ने बारबडोस में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हरा दिया। वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इसे सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। गेंदबाजी के साथ-साथ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी भी अच्छी की। खासतौर से ट्रेविस हेड जिन्होंने दोनों पारी में अर्धशतक जड़ा और इतिहास रच दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 159 रन से जीत हासिल की। जीत के लिए वेस्टइंडीज के सामने 301 रन का लक्ष्य था, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 150 रन भी नहीं बना पाई और 141 रन पर ढेर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की जीत की बात करें तो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस जीत के हीरो रहे जिन्होंने दूसरी पारी में फाइफर सहित मैच में कुल 7 विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास हेजलवुड की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की खरबा बल्लेबाजी का अदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाए। 7 में से 3 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए।
इस जीत में ऑस्ट्रेलिया की जीत के एक और हीरो ट्रेविस हेड हैं जिन्होंने दोनों पारी में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 61 रन बनाए।
ट्रेविस हेड को दोनों पारी में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का इतिहास रच दिया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास की बात करें तो यह उनका 10वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड था और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 50 टेस्ट मैच में हासिल कर ली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ यह पैट कमिंस की 21वीं जीत है और अब उन्होंने बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत जीत के साथ की है।











Discussion about this post