Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

यूपी : संविधान में गैर-जरूरी बदलाव किए गए… कांग्रेस पर मायावती का बड़ा हमला, चुनाव आयोग पर क्या बोलीं?, जाने

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कांग्रेस हो या बीजेपी, सत्ता में रहने पर दोनों पार्टियों ने संविधान का अनादर किया है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी भाषाओं को सम्मान देना जरूरी है.

admin by admin
June 28, 2025
in लखनऊ
यूपी : संविधान में गैर-जरूरी बदलाव किए गए… कांग्रेस पर मायावती का बड़ा हमला, चुनाव आयोग पर क्या बोलीं?, जाने
0
SHARES
57
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मायावती ने शनिवार को बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों को चेतावनी जारी की. लखनऊ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बसपा प्रमुख ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ‘ऐसा लगता है कि बसपा को इन पार्टियों के खिलाफ अपनी आवाज देशभर में उठानी पड़ेगी.’ उनका इशारा संविधान को लेकर छिड़ी हालिया बहस की ओर था.

मायावती ने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक स्वार्थ और विचारधारा के तहत भारतीय संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही हैं. मायावती ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के उद्देश्य से एक मानवतावादी और बेहतरीन संविधान दिया था, लेकिन कांग्रेस ने शुरुआत में और अब भाजपा ने वर्षों से उसे कमजोर करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है और संविधान में गैर-जरूरी संशोधन कर देश के जातिवादी ढांचे को फिर से स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. बीएसपी इन प्रयासों की कड़ी निंदा करती है.

मायावती ने कहा कि ‘वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर किस्म-किस्म की जोर भ्रामक बातें कही जा रही हैं, चुनाव आयोग को उन पर स्थिति साफ करनी चाहिए. सभी राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लिया जाना चाहिए.’

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

बसपा चीफ ने कहा कि ‘देश में धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर जातीय उन्माद, टकराव व हिंसा की स्थिति पैदा की जा रही है.’ उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है.

मायावती ने केंद्रीय चुनाव आयोग से भी अपील की कि वह संविधान के अनुसार सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर कार्य करे. देश में महिलाओं की सुरक्षा, दलित उत्पीड़न और धार्मिक हिंसा के मुद्दे उठाते हुए उन्होंने कहा कि हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. बंगाल सहित कई राज्यों में महिलाओं की स्थिति पर उन्होंने विशेष चिंता जताई.

मायावती ने कहा कि बीएसपी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जा रहा है और पार्टी मीडिया की शोबाजी तक सीमित नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता, बैठकें चलती रहेंगी.

हाल ही में बसपा ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. ऐसा माना जा रहा है कि मायावती की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव को लेकर कुछ बड़े फैसलों का ऐलान होगा. मसलन, मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना, गठबंधन से इनकार या सहयोगियों की घोषणा. साथ ही यूपी में 2027 की तैयारियों को लेकर भी संकेत मिल सकते हैं. मायावती की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से दलित राजनीति का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है.

बिहार में बसपा अब तक हाशिए पर रही है, लेकिन आकाश आनंद के जरिए पार्टी ने एक नया प्रयोग शुरू किया है. पटना के कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ और नेताओं के बयानों से संकेत मिलता है कि बसपा अब बिहार को ‘बहुजन बनाम ब्राह्मणवादी पार्टियों’ की लड़ाई में बदलने जा रही है. यह प्रयोग अगर सफल होता है तो न सिर्फ बसपा को नई जान मिलेगी, बल्कि दलित राजनीति की धुरी भी यूपी से बिहार की तरफ खिसक सकती है.

कुछ दिन पहले पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बसपा ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई, जहां मायावती के उत्तराधिकारी माने जा रहे आकाश आनंद को सिक्कों से तौला गया. भाषण में उन्होंने साफ किया कि बसपा बिहार में न सिर्फ चुनाव लड़ने आई है, बल्कि बहुजन सत्ता की लड़ाई जीतने का रोडमैप भी साथ लाई है. उन्होंने कहा, ‘अब बिहार को शाहू जी महाराज जैसे साहसी और बहुजन हितैषी नेतृत्व की जरूरत है.’

मायावती खुद बार-बार जातीय जनगणना का मुद्दा उठा रही हैं. उन्होंने हाल ही में कहा कि यह काम पूरी ईमानदारी से होना चाहिए और भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों की पोल जनता खुद खोलेगी. जातिगत आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनें, यह बसपा का प्रमुख एजेंडा रहा है और मायावती इसे 2024 और 2025 के चुनावी रण में धार देने जा रही हैं.

पिछले दिनों मायावती ने बिना नाम लिए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके और कांशीराम के नाम पर बसपा के समर्थकों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि ये लोग असल में जातिवादी पार्टियों के हाथों में खेल रहे हैं. उन्होंने साफ कहा, ‘बसपा ही एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है जो बाबा साहब की मूवमेंट को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ा रही है.’

ShareTweetSend
Previous Post

बागपत: राशिद ने मजदूरी मांगी तो भट्ठा मालिक के बेटे ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का , तड़प-तड़प कर हुई मौत

Next Post

यूपी : 26 जून को ब्राह्मणों के इस गांव में बवाल काटने को लेकर 21 लड़कों के नाम आए सामने

Next Post
यूपी : 26 जून को ब्राह्मणों के इस गांव  में बवाल काटने को लेकर 21 लड़कों के नाम आए सामने

यूपी : 26 जून को ब्राह्मणों के इस गांव में बवाल काटने को लेकर 21 लड़कों के नाम आए सामने

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

अब यूट्यूब अकाउंट के लिए 16 साल उम्र जरूरी, 10 दिसंबर से लागू होगा ये नियम…

अब यूट्यूब अकाउंट के लिए 16 साल उम्र जरूरी, 10 दिसंबर से लागू होगा ये नियम…

1 year ago
उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरो में घुसा मलबा,  युवती समेत दो लोग लापता

उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरो में घुसा मलबा, युवती समेत दो लोग लापता

1 year ago
यूपी: महिला ने प्रेमी भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कॉल डिटेल से खुले चौंकाने वाले राज

यूपी: महिला ने प्रेमी भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कॉल डिटेल से खुले चौंकाने वाले राज

1 year ago
एक्शन मोड में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप: रजवाहा रोड पर खुद खड़े होकर कराया सफाई अभियान, गुणवत्ता पर दी कड़ी चेतावनी

एक्शन मोड में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप: रजवाहा रोड पर खुद खड़े होकर कराया सफाई अभियान, गुणवत्ता पर दी कड़ी चेतावनी

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In