मुज़फ्फरनगर। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति रजिस्टर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कई सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अक्षय कुमार त्यागी ने गांव कुरड़ी निवासी और वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में रहने वाले मुकेश त्यागी (त्यागी प्लाईवुड वाले) को सहारनपुर मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। वहीं गांव भसानी के अजय त्यागी (जोनी त्यागी) को मंडल उपाध्यक्ष, सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अक्षय कुमार त्यागी ने बताया कि मुकेश त्यागी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं। नियुक्ति के बाद मुकेश त्यागी और अजय त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अक्षय कुमार त्यागी का आभार व्यक्त किया और पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, विदित त्यागी, सोनू त्यागी, हिमांशु त्यागी (सरना), हरिओम त्यागी (गलौली) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।











Discussion about this post