यूपी। राजधानी लखनऊ में सब्जी में नमक ज्यादा होने को लेकर बेटी से हुए झगड़े के बाद 55 वर्षीय सियाराम कश्यप ने बुधवार देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वजीरगंज के मशकगंज के खेमे दो जान मोहल्ले की है।
मूल रूप से सीतापुर के बिसवां निवासी सियाराम कश्यप मजदूरी करते थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि परिवार किराए पर रहता है। बुधवार शाम पिता नशे की हालत में घर लौटे। बहन मोहिनी ने उन्हें खाना दिया। सब्जी में नमक ज्यादा होने पर वह नाराज हो गए।
खाना फेंक दिया और झगड़ा करने लगे। परिजनों ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। देर रात अंकित उठा और पिता के कमरे में गया तो देखा कि वह पंखे में गमछे के सहारे लटके थे। परिवार में पत्नी रामदुलारी और बेटा मोहित भी है।










Discussion about this post