संभल : संभल के सीओ अनुज चौधरी 6 मार्च को दिए अपने बयान के बाद से सुर्खियों में हैं। उनके इस बयान ‘अगर किसी को लगता है कि होली के रंगों से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो उसे उस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए’ पर बवाल मचा हुआ है।
इस बयान पर सियासत भी तेज हो गई है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अनुज चौधरी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब भी व्यवस्था बदलेगी ऐसे लोग जेल में होंगे।
फिरोजाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा, ‘अनुज चौधरी ने दंगा जरूर कराया है…वह संभल में कह रहा था, गोली मारो-गोली मारो…जब भी व्यवस्था बदलेगी ऐसे लोग जेल में होंगे।’ सीओ अनु चौधरी ने कहा था, “मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है।
अगर मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंगों से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो उसे उस दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर निकलता भी है, तो उसे इतना बड़ा दिल रखना चाहिए कि सभी भाई एक जैसे हैं। रंग तो रंग ही है। जैसे मुस्लिम पक्ष पूरे साल ईद का इंतजार करता है, वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है। रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, ‘बुरा न मानो होली है’ कहकर होली मनाई जाती है।”
उन्होंने आगे कहा, “ईद पर भी लोग सेवइयां बनाते हैं, एक-दूसरे से गले मिलते हैं। एक-दूसरे के घर जाते हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। बेवजह किसी पर रंग न लगाएं। अगर हिंदू समुदाय का कोई व्यक्ति रंगों से परहेज कर रहा है, तो उसे भी न लगाएं।”
अनुज चौधरी के मुताबिक अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है, तो उसे घर पर ही रहना चाहिए। इस तरह शांति बनी रहेगी और संदेश भी अच्छा जाएगा। उन्होंने कहा कि संभल प्रशासन किसी भी तरफ से लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।











Discussion about this post