मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार शाम नई मंडी बिंदाल बाजार में व्यापारियों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों को व्यापारिक हितों की ऐतिहासिक जीत बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दी गई कर राहत से व्यापारियों में जश्न का माहौल है।
इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों से कहा कि यह सुधार न केवल व्यापार को सुलभ बनाएगा, बल्कि स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार केवल करों का सरलीकरण नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को मजबूत करेगा।
पालिकाध्यक्ष ने व्यापारिक हित में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की और राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की। इसके साथ ही व्यापारी प्रतिनिधियों शलभ गुप्ता, विजय बाटा, अमित जैन के नेतृत्व में बिंदल चौराहे के सौन्दर्यकरण हेतु प्रस्तुत मांगपत्र पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
इस संवाद कार्यक्रम में दिनेश पुंडीर, भाजपा नेता सुनील तायल, घनश्याम, जितेन्द्र कुमार, पुरोहित उटवाल, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विपिन, पारस, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय बाटा, गिरीश पाहुजा, तरुण मित्तल, बिट्टू गुप्ता, अमित जैन, कपिल अरोरा, आशुतोष गुप्ता, पंकज जैन, सुभाष मित्तल, गौरव कुच्छल, ऋषभ जैन, अमित अरोरा, गौरव नरूला, भावना नरूला, हरिओम शर्मा, ऋषि धीमान, पारस जैन सहित अनेक व्यापारीगण एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।










Discussion about this post