मेरठ। पश्चिमांचल डिस्कांम पेंशनर्स की पेंशन, पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए 13 सितंबर को पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। पेंशन अदालत डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ पर, प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।
जिससे कि विद्यमान नियमों के अन्तर्गत पेंशन / पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। पेंशन अदालत में दर्ज कराये जाने वाली शिकायतों का मौके पर ही, नियमानुसार हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारी, सम्बन्धित पत्रों / अभिलेखों सहित पेंशन अदालत में ससमय प्रतिभाग कर, लाभान्वित हो सकतें हैं।











Discussion about this post