मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में न्यायिक कार्य में बाधा डालने के मुद्दे पर प्रयागराज हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने जिला बार एसोसिएशन के 25 पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इनमें अध्यक्ष ठाकुर कवरपाल सिंह, महासचिव चौधरी चंद्रवीर सिंह, उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी और कोषाध्यक्ष शशि प्रभा शामिल हैं।
नोटिस में पांच तारीखों पर न्यायिक कार्य से विरत रहने और हड़ताल के प्रस्तावों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी पदाधिकारियों को 15 दिन के भीतर जिला न्यायाधीश की कोर्ट में जवाब देना होगा। इस मामले में छह वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक कमेटी बनाई गई है, जो कोर्ट में जवाब पेश करेगी।
हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी अदालत में न्यायिक कार्यों की हड़ताल नहीं होनी चाहिए। इससे न्यायिक प्रक्रिया में बाधा आती है और लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता।
बार एसोसिएशन के महासचिव चौधरी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीतिक प्रेरित हैं। उनका दावा है कि पदभार संभालने के बाद से न तो उन्होंने कोई हड़ताल की है और न ही कार्य से विरत रहे हैं।










Discussion about this post