मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित इनकम टैक्स ऑफिस के सभागार में आयकर कर्मचारी महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। हाल ही में हुए चुनाव में सतीश कुमार को अध्यक्ष, अमिताभ श्रीवास्तव को सचिव, और सुधीर शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। समारोह में मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, अलीगढ़, और वाराणसी सहित कई जिलों से कर्मचारी, पदाधिकारी, और सदस्य शामिल हुए। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन कर्मचारियों के बीच एकता और उत्साह का प्रतीक बना। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वे कानपुर सर्किल के साथ मिलकर कर्मचारियों के हित में बड़े निर्णय लेंगे और उनके अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे ताकि सभी को उनका हक मिल सके।
सतीश कुमार ने यह भी कहा कि समारोह में कानपुर, मेरठ, हरिद्वार, और इलाहाबाद से संगठन के लोग शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर में कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।










Discussion about this post