मेरठ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मेरठ के व्यापारिक और अधोसंरचना विकास से जुड़ी कई अहम मांगें उनके समक्ष रखीं।
विनीत शारदा ने मेरठ में एयरपोर्ट, ज्वेलरी पार्क, टेक्सटाइल पार्क और हैंडलूम मार्केट के लिए स्थान चिन्हित कर परियोजनाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरठ एक व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है, और इन परियोजनाओं से न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के सुधार और विस्तार की मांग को भी विस्तार से रखा। उन्होंने राज्य में हालिया बिजली संकट और व्यापारियों को आ रही समस्याओं पर भी उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी।
इस मौके पर पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मेरठ और प्रदेश के व्यापक विकास के लिए इन मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार व्यापारियों और स्थानीय जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देगी।











Discussion about this post