शामली : शामली के थाना भवन क्षेत्र में प्राइवेट अस्पतालों में महिलाओं की मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में एक फैमिली क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
महिला को डिलीवरी के लिए फैमिली क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने और अधिक रक्तस्राव होने के कारण अस्पताल प्रशासन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, महिला दूसरे अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
इससे कुछ दिन पहले भी एक महिला की पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों पर दबाव बनाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस गंभीर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी सवालों को जन्म दे रही है।
वहीं मृतक महिला के पति ने बताया कि आज पड़ोस के लोगों के कहने पर मामले को शांत किया है उक्त क्लिनिक के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए वहीं यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी अन्य अलग-अलग हॉस्पिटलों में कई महिलाओं की जान जा चुकी है। जिसमे कोई भी ठोस कार्यवाही नही हुई। वहीं जनपद का स्वास्थ्य विभाग कुंभकरण नींद सोया हुआ है।
वहीं जिले में खुले फर्जी हॉस्पिटल पर कार्यवाही करने वाले नोडल अधिकारी पर भी कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। लेकिन कुंभ करनी नींद सोया स्वास्थ्य विभाग उक्त हॉस्पिटलों पर कार्रवाई करने की बजाय मामले में लीपा पोती करते नजर आते हैं। जिससे सिलसिला हफ्ते दर हफ्ते और महीने दर महीने बढ़ता जा रहा है।











Discussion about this post