शामली: उत्तर प्रदेश में कुछ चीनी मिलें किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने में फिसड्डी साबित हुई है। भुगतान में हो रही देरी से किसानों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने क्षेत्र के हिरनवाड़ा, भंदौड़ा में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
किसानों ने चेतावनी दी है की, 28 तक भुगतान नहीं होता तो महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान में मोनू राणा, नरेंद्र पुंडीर, ठाकुर विश्वास, देशपाल, योगराज शर्मा, संदीप, बृजमोहन, राजपाल सिंह राणा आदि शामिल रहे।











Discussion about this post