मेरठ। बागपत मार्ग पर धौलड़ी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल बाइक सवार को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला और उसका दामाद है। घटना की जानकारी पर मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।
गांव खानपुर गांव निवासी सुनील(28) पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी असमाबाबाद कस्बा गढ़ जिला हापुड़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को बागपत के पास किसी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सुनील बाइक से अपनी सास हरबीरी व जीजा सोनू के साथ वापस अपने गांव खानपुर लौट रहे था।
मेरठ-बागपत मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की और से आई ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर से घायल हुए सुनील व उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील का जीजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों और लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार मार्ग पर यातयात को समान्य करवाया।
पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।











Discussion about this post