गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव स्थित खांसी के प्रतिबंधित कफ सिरप के गोदाम पर पुलिस और औषधि विभाग ने छापेमारी की। गोदाम से पुलिस ने एक आरोपी गौतम सिंह निवासी बहराइच को गिरफ्तार किया। गौतम के दो साथी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस ने मौके से करीब 87 लाख रुपये की दवाई बरामद की। गोदाम से करीब 40926 कफ सिरप बरामद हुए हैं।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इलायचीपुर गांव में गोदाम में अवैध रूप से खांसी के सिरप को पैकिंग करके बेचने का काम चल रहा था। पुलिस ने औषधि विभाग के साथ मिलकर मंगलवार को गोदाम पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने गौतम सिंह को पकड़ा। गोदाम पर 273 कार्टून मिले। कार्टून में 40926 कफ सिरप थे।
पूछताछ में गौतम सिंह ने बताया कि वह अपने दो साथियों विमल पांडेय व मनोज कुमार के साथ मिलकर यह गोदाम चलता है। दिल्ली से दवाई लाकर गोदाम पर कार्टून में पैक करते हैं। किसी को पता ना लगे इसके लिए वह कार्टून के ऊपर और नीचे कंबल रखते थे। कंबल के बीच में दवाई छिपा कर बिहार में अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। पहले तीनों आरोपी दिल्ली में काम करते थे। करीब तीन माह पहले ही उन्होंने इलायचीपुर गांव में गोदाम लिया था।











Discussion about this post