मुजफ्फरनगर। श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार द्वारा अपने वार्षिकोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी शाकुंभरी देवी धाम पर भंडारे का आयोजन परम्परागत रूप से किया जा रहा है।सोमवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालु व सेवा संघ के सदस्य 11 बसों में सवार होकर शिव चौक से शाकुंभरी देवी धाम के लिए बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना हुए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सेवा संघ परिवार के सभी सदस्यों और भक्तों को माता रानी और श्री पंचमुखी बालाजी के जयकारों के साथ शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
सेवा संघ परिवार नगर में पिछले कई वर्षों से धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संगठन लगभग 150 सदस्यों से मिलकर बना है, जो बिना जाति-धर्म या भेदभाव के समाज के हर वर्ग को जोड़कर सामूहिक रूप से सेवा और धर्म के कार्यों में संलग्न रहता है।
इस बार के भंडारे के आयोजन में सेवा संघ के प्रमुख सदस्य — विशाल गर्ग, सुनील तायल, हिमांशु गोयल, नवनीत गुप्ता, अनुज गोयल, हरीश गुप्ता, विपुल तायल, विनय त्यागी, सोनू, दिनेश पुंडीर, सीमा शर्मा, वैभव जैन, मनीष शर्मा, विकास जौहरी, निशांत तायल, अंकुर गौतम, कुलदीप खटीक, अमन गुप्ता, अमन गोयल, नीरज शर्मा, नितिन तायल, अमन तायल, विकास वर्मा, विपुल गुप्ता और गौरव सिंघल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सेवा संघ परिवार का यह भक्ति और सेवा से परिपूर्ण आयोजन नगरवासियों के लिए एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल है।










Discussion about this post