मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निरधना निवासी किसान नय्यूम ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की साजिश की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित किसान का आरोप है कि सलमान, फरमान, कैफ, आबाद और फिरोज नाम के पांच दबंग उनकी 5 बीघा जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। किसान ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनसे इन व्यक्तियों ने पैसे उधार लिए थे, जो उन्होंने वापस कर दिए। इसके बावजूद ये लोग फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके खाते में बिना अनुमति के कुछ रुपये डालने की बात कही, जिससे जमीन के सौदे का झूठा प्रमाण पेश किया जा सके। यह कार्य न केवल अवैध है, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में भी आता है।
नय्यूम ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन कब्जा, और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और दबंगों की साजिश का पर्दाफाश हो।










Discussion about this post