मुजफ्फरनगर। जनपद में निकाय चुनाव को लेकर बडी खबर आ रही है। जिला प्रशासन की ओर से आज निकाय चुनाव के संबंध में बुलाई गई बैठक में वार्डों का आरक्षण तय करने की आखिरी तारीख घोषित कर दी गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत व समस्त प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ समस्त वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। अपरजिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त वार्डों में ओ0बी0सी0, एस0सी0 व सामान्य जाति के लोगों का भलिभाति सर्वे कराकर दिनांक 30 नवम्बर तक आवश्यक रूप से शासनादेशों का अवलोकन कर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाये।

अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाना है अतः समस्त वार्डों का भलि-भाति सर्वे कराया जाये किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की वोट न बन पाये तथा कोई भी सही व्यक्ति मतदाता सूची मे छूट न जाये। अपरजिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि समस्त बी0एल0लो के द्वारा तत्काल पाण्डुलिपि जमा करा दी जाये तथा जिन बी0एल0ओ0 द्वारा सही प्रकार से कार्य नही किया गया है वे दोबारा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर रिपोर्ट दे।
बैठक मे उपजिलाधिकारी सदर परमान्द झा, उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार, उपजिलाधिकारी खतौली जीत सिंह रॉय, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, तहसीलदार जानसठ संजय कुमार, तहसीलदार खतौली श्रीमती आरती , तहसीलदार बुढाना सतीश बघेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/नगर पंचायत व समस्त प्राजेक्ट मैनेजर आदि मौजूद रहे।









Discussion about this post