नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के दौरान एक अभिनेत्री का हाथ पकडे राहुल गांधी की तस्वीर वायरल होने से बवाल मच गया है। इस तस्वीर को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष करना भाजपा की बडी महिला नेता को भारी पड गया, जिसके बाद से यूजर्स तो महिला भाजपा नेता को लताड लगा ही रहे हैं, कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की अभिनेत्री पूनम कौर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कर्नाटक भाजपा नेत्री प्रीति गांधी ने तंज कसा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा “अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!“ प्रीति गांधी का यह टवीट जल्द ही टवीटर पर हंगामे का सबब बन गया।
प्रीति गांधी काफी ट्रोल हुईं। राहुल गांधी और अभिनेत्री पूनम कौर की तस्वीर पर गलत तरीके से टिप्पणी करना उनको भारी पड़ गया। एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको काफी लताड़ा तो दूसरी ओर कांग्रेस भी उन पर हमलावर रही। आखिरकार अभिनेत्री पूनम कौर खुद सामने आईं और भाजपा नेत्री प्रीति गांधी को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनका हाथ क्यों पकड़ा था।
प्रीति गांधी के इस ट्वीट पर पूनम कौर ने करार जवाब देते हुए लिखा- “यह वास्तव में आप अपमान कर रही हैं। याद रखें, प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई थी और गिरने वाली थी, तभी सर ने इस तरह मेरा हाथ पकड़ लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लिए लिखा, थैंक यू सर।“










Discussion about this post