Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home संभल

भीषण गर्मी में किसान बने संभल के डीएम, काटी गेहूं की फसल, गांव वाले बोले- अफसर हो तो ऐसा हो

लोगों ने उनके इस अंदाज की खूब तारीफ की। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

admin by admin
April 12, 2025
in संभल
भीषण गर्मी में किसान बने संभल के डीएम, काटी गेहूं की फसल, गांव वाले बोले- अफसर हो तो ऐसा हो
0
SHARES
128
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। भीषण गर्मी में लोग छांव की तलाश करते हैं लेकिन संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने खेत में उतरकर कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने क्रॉप कटिंग योजना के तहत गांव खजरा खाकम में एक खेत में पहुंचकर खुद हंसिया चलाकर गेहूं की कटाई शुरू कर दी। डीएम को पसीना बहाते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

लोगों ने उनके इस अंदाज की खूब तारीफ की। इसका वीडियो वायरल हो गया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया बुधवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार, लेखपाल आकाश वार्ष्णेय और सचिन मित्तल के साथ खजरा खाकम गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसान रामपाल के खेत में पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने किसान से गेहूं की लागत, मेहनत और मुनाफे से जुड़ी पूरी जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी खुद खेत में उतरे और हाथ में हंसिया लेकर गेहूं की कटाई शुरू कर दी। उन्होंने न केवल फसल को देखा बल्कि कटाई के बाद उसका वजन भी कराया। क्रॉप कटिंग के मानकों के अनुसार 43.3 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में गेहूं काटा गया, जिससे 23.300 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।

Related posts

मेरठ जैसा खौफनाक अंत! चंदौसी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ‘ग्राइंडर’ से काटा, बैग में भरकर गंगा में बहाए टुकड़े

मेरठ जैसा खौफनाक अंत! चंदौसी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ‘ग्राइंडर’ से काटा, बैग में भरकर गंगा में बहाए टुकड़े

December 23, 2025
1978 का इतिहास दोहराएगा? संभल में 46 साल बाद फिर शुरू हुई खुदाई, यहीं मिली थी लाश, जाने क्या है पूरा मामला

1978 का इतिहास दोहराएगा? संभल में 46 साल बाद फिर शुरू हुई खुदाई, यहीं मिली थी लाश, जाने क्या है पूरा मामला

November 27, 2025

डीएम ने बताया कि फसल उत्पादकता का यह सर्वे क्रॉप कटिंग योजना के तहत किया जाता है। इसमें जिले के कुछ खेतों को रेंडम तरीके से चयनित किया जाता है और निर्धारित आकार के खेत में फसल काटकर उसकी उपज का आकलन किया जाता है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है, ताकि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सही लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि अगर किसी क्षेत्र में उत्पादकता कम पाई जाती है तो बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाता है। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ना चाहिए। डीएम की यह मेहनत और व्यवहारिकता देख गांव के लोग काफी प्रभावित हुए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

एक तरफ जहां डीएम खेतों में हंसिया चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का होली पर डांस करते हुए वीडियो भी जमकर वायरल रहा। रंगों के इस त्योहार में एसपी ने फिल्म एनिमल के मशहूर गाने पर जबरदस्त डांस कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। वीडियो में एसपी केके बिश्नोई सिर पर गिलास रखकर जब शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आए तो वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे।

उनका यह अनोखा अंदाज़ देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी खुद को रोक नहीं पाए और वे भी रंगों में सराबोर होकर नाचने लगे। होली के इस खास जश्न में एसपी का यह अंदाज न सिर्फ पुलिस महकमे के तनाव को कुछ पल के लिए दूर करता दिखा, बल्कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी छा गया।

विद्यालय के अध्यापक विद्यार्थियों की मेरी त्रुटि मेरी सीख की कॉपी तैयार कराएं। यह बात डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गांव खजरा खाकम के परिषदीय विद्यालय में पहुंचकर कही। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल शब्दों में पर्यायवाची शब्दों को भी समझाया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों की कॉपी भी चेक की। डीएम ने विद्यार्थियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि विद्यालय की पैमाइश कराकर एस्टीमेट तैयार कराते हुए सात फीट ऊंची चारदीवारी का निर्माण कराया जाए। डीएम ने ग्राम प्रधान को मनरेगा से विद्यालय तक के मार्ग को बनाने के निर्देश दिए। एक्सईएन विद्युत से विद्यालय की बिजली व्यवस्था चौबंद करने को कहा।

उन्होंने यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक एकाउंट बनाकर विद्यालय की प्रमुख गतिविधियों को अपलोड करने तथा नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर डीआईओ बृजेश कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह व बीईओ एमएल पटेल आदि मौजूद रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

अंबेडकर प्रतिमा को लेकर मचा बवाल, पथराव में महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Next Post

अयोध्या में पति बना हैवान: पहले पत्नी को मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम बच्चे को दी खौफनाक मौत

Next Post
अयोध्या में पति बना हैवान: पहले पत्नी को मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम बच्चे को दी खौफनाक मौत

अयोध्या में पति बना हैवान: पहले पत्नी को मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम बच्चे को दी खौफनाक मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर: बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च

अभी-अभी: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, क्लिक जानें जानें योगी सरकार का नया आदेश

9 months ago
8.10 करोड़ की ठगी और 12 पन्नों का दर्द: पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक!

8.10 करोड़ की ठगी और 12 पन्नों का दर्द: पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक!

4 months ago
संभल शहर में सतर्कता के साथ जामा मस्जिद की निगरानी बढ़ाई, मस्जिद को लेकर कोर्ट में कब क्या हुआ, जाने…

संभल शहर में सतर्कता के साथ जामा मस्जिद की निगरानी बढ़ाई, मस्जिद को लेकर कोर्ट में कब क्या हुआ, जाने…

11 months ago
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला, गोली लगने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In