लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को सरकारी जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसे हटाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मवई खातरी गांव की है। बताया गया कि तीन दिन पहले गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी छिपे स्थापित कर दी गई। शनिवार की दोपहर 2 बजे बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा, मड़ियांव थाने के साथ पीएसी और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाने से मना कर दिया। विरोध पर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पांच राउंड टियर गन का प्रयोग किया। हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है।










Discussion about this post