मेरठ। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में शनिवार सुबह जाट मूवी देख रहे दर्शकों को फिल्म के अभिनेता सनी देओल ने सरप्राइज दे दिया। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मालनेनि पहुंचे। बता दें कि बीते शुक्रवार को जाट मूवी रिलीज हुई थी। शनिवार को शॉप्रिक्स मॉल में सनी देओल की पहुंचने की सूचना क्षेत्र में तेजी से आग की तरह फैल गई।
हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ शॉपिंग मॉल के बाहर और अंदर इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों में फोटो व सेल्फी खिंचवाने की होड़ दिखाई। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। शॉप्रिक्स मॉल में 10 मिनट रुकने के बाद उन्होंने होटल कंट्री इन में पत्रकारों से बातचीत की और इसके बाद पीवीएस माॅल रवाना हो गए। यहां भी उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।
यमला पगला दीवाना, बाद ये अलग तरह की फिल्म की है, इसका नाम जाट रखने के पीछे क्या कारण था। इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि ऐसी कोई वजह इसका नाम रखने की नहीं थी, जाट ताकतवर होते हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पहले स्टोरी की तरह चलती है लेकिन बाद में पता चलता है कि जट रेजिमेंट से कनेक्शन है। तो इसीलिए फिल्म का नाम जट रखा गया।
गदर के एक्शंस और जाट के एक्शंस आपके लिए कितने अलग थे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गदर एक पीरियड फिल्म थी। वहां दारासिंह का कैरेक्टर था, यहां मेरा कैरेक्टर थोड़ा अलग है। जाट के सीक्वल को लेकर बोले कि जरूर करेंगे। उन्होनें बताया कि अब उनके फैंस उन्हें लाहाैर, बाॅर्डर-2 में देखेंगे।
सिनेमा में आए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले का सिनेमा बहुत बेहतर था, तभी आज का सिनेमा बेहतर हुआ है। फिटनेस को लेकर कहा कि मैं शुरू से फिट रहा हूं, बचपन से फिटनेस के प्रति जागरुक रहा हूं। स्पोर्ट्स का पहले से ही शाैक रहा है।
शाॅप्रिक्स माॅल में फिल्म जाट का प्रमोशन करने के बाद अभिनता सनी देओल व निर्देशक गोपीचंद मालनेनि शास्त्रीनगर के पीवीएस माॅल पहुंचे। यहां उन्होंने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।











Discussion about this post