Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मेरठ

मेरठ सौरभ हत्याकांड: साहिल की बाहों में दिखी हत्यारी मुस्कान, एक और होली पार्टी का नया वीडियो आया सामने

इस वीडियो में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है। दोनों गले मिलते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

admin by admin
March 25, 2025
in मेरठ
मेरठ सौरभ हत्याकांड: साहिल की बाहों में दिखी हत्यारी मुस्कान, एक और होली पार्टी का नया वीडियो आया सामने
0
SHARES
477
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ : मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में एक और नया वीडियो सामने आया है। कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का यह वीडियो हिमाचल के कसोल का है। दोनों होली पार्टी में जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यूपी के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, इसके साथ ही सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के भी नए वीडियो सामने आ रहे हैं। दोनों का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है। दोनों गले मिलते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 45 सेकंड से अधिक के इस वीडियो में कातिल मुस्कान होली पार्टी में डांस कर रही हैं। दोनों ने 14 मार्च को होली मनाई थी।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

December 27, 2025

इससे पहले, प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के वीडियो सामने आए थे। पब में मुस्कान और साहिल के डांस का 25 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखता है, फिर साहिल डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा मुस्कान का अपने प्रेमी साहिल को केक खिलाने का वीडियो भी सामने आया था। केक खाकर प्रेमी साहिल ने मुस्कान को किस भी किया था।

आपको बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो में दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साहिल और मुस्कान हिमाचल की वादियों में अबीर-गुलाल से रंगे दिखे थे।

शनिवार और रविवार को मुस्कान अपनी बेटी पीहू को मायके में छोड़कर साहिल के साथ घूमने चली जाती थी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार और रविवार को वह पूरा समय साहिल के साथ बीताती थी।

मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।

दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।

सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान के बाद उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने भी जेल अधीक्षक को प्रार्थना देकर केस लड़ने व पैरोकारी के लिए सरकारी वकील की मांग की है। इससे पहले मुस्कान भी सरकारी वकील की मांग कर चुकी है। अभी तक दोनों के परिजनों में से कोई भी उनसे मिलने जेल में नहीं पहुंचा है। मुस्कान के परिजनों ने उसकी पैरोकारी करने से इन्कार किया था। अब साहिल के परिजनों ने भी उससे मिलने और पैरोकारी करने से इन्कार कर दिया है।

जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि पैरोकारी की मांग करने पर दोनों आरोपियों के प्रार्थना पत्र को अदालत में भिजवा दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को सरकारी वकील मिल जाएंगे। दोनों की स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि अभी भी दोनों को निगरानी में रखा गया है। योग और नशा मुक्ति केंद्र में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि वो नशे की गिरफ्त से बाहर आ सकें। डॉक्टरों से भी उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों को सुबह चाय, इसके बाद नाश्ता, दोपहर में खाना और शाम को फिर खाना दिया जा रहा है। पहले चार दिनों तक उन्होंने खाना बहुत कम खाया था, अब वो भरपेट खाना खा रहे हैं। अन्य बंदियों को उनसे बात न करने की हिदायत दी गई है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल नियमावली के अनुसार महिला बंदी की हालत को देखकर महिला डॉक्टर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की मांग करती है। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया जाता है। अभी डॉक्टरों ने इस टेस्ट की सलाह नहीं दी है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर से लापता युवती का शव मेरठ में भोला झाल के पास मिला, 16 मार्च से लापता थी युवती

Next Post

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के लिए जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च, आठ टीमें चुनी

Next Post
मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के लिए जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च, आठ टीमें चुनी

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के लिए जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च, आठ टीमें चुनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ में तंत्र क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी, तांत्रिकों ने की 20 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

मेरठ में तंत्र क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी, तांत्रिकों ने की 20 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

10 months ago
जम्मू में ब्लैकआउट, सायरन बजा, पाकिस्तान ने किया ड्रोन हमला, भारत ने दिया जवाब

जम्मू में ब्लैकआउट, सायरन बजा, पाकिस्तान ने किया ड्रोन हमला, भारत ने दिया जवाब

1 year ago
मेरठ: बोतल में रखे तेजाब को शराब समझकर पी गया युवक, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

मेरठ: बोतल में रखे तेजाब को शराब समझकर पी गया युवक, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

1 year ago
तुम कर सकते हो? PM मोदी के आदमपुर जाने पर ओवैसी ने लिए शरीफ-मुनीर के मजे

तुम कर सकते हो? PM मोदी के आदमपुर जाने पर ओवैसी ने लिए शरीफ-मुनीर के मजे

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In