मुज़फ़्फ़रनगर : मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के लिए मंगलवार को ड्रा के माध्यम से आठ टीमों का चयन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी और जर्सी लांच की।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल के बाद ए ग्रेड में 29, ग्रेड बी में 22 और सात विकेटकीपर सहित कुल 58 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे। सात तेज गेंदबाज ए ग्रेड, 11 बी प्लस ग्रेड, 21 बी ग्रेड और नौ स्पिनर ग्रेड ए में मिलाकर 48 खिलाड़ी चुने गए हैं। मंगलवार को सरकुलर रोड स्थित होटल में खिलाड़ियों का ड्रा हुआ।











Discussion about this post