Sunday, October 25, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home सहारनपुर

सहारनपुर : ‘नेहा में कोई दोष नहीं था…’, भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा

सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में आरोपी योगेश के चचेरे भाई अक्षय रोहिला ने बड़ा खुलासा किया है।

admin by admin
March 25, 2025
in सहारनपुर
सहारनपुर : ‘नेहा में कोई दोष नहीं था…’, भाभी सादगी और ईमानदारी की मिसाल थी; योगेश पर चचेरे भाई अक्षय का बड़ा खुलासा
0
SHARES
762
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 सहारनपुर: सहारनपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद आरोपी योगेश के चचेरे भाई ने बड़ा खुलासा किया है। अक्षय ने बताया कि आरोपी योगेश उसके पीछे भी पिस्टल लेकर दौड़ा था, उसने बमुश्किल भागकर जान बचाई थी। उसने भाभी को लेकर भी कई बातें बताई हैं।

सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में आरोपी योगेश के चचेरे भाई अक्षय रोहिला ने बड़ा खुलासा किया है। शोर मचाने पर आरोपी ने अपने चचेरे भाई अक्षय को भी मारने के लिए पिस्टल लेकर उसकी तरफ दौड़ा था। बकौल अक्षय, पहली गोली की आवाज सुनने के बाद जब मैं मोमटी के रास्ते नीचे आने की कोशिश कर रहा था, तब नीचे सीढ़ियों का दरवाजा बंद था। काफी चिल्लाया कि भाई ऐसा मत कर, लेकिन तैश में आकर योगेश उसकी तरफ भी पिस्टल लेकर दौड़ पड़ा। किसी तरह अपनी जान बचाई। डर के कारण मैंने खुद को अंदर से लॉक कर लिया और शीशे तोड़कर मदद के लिए चिल्लाने लगा।

इस दौरान मेरे दोनों हाथों में चोटें आईं। अक्षय ने बताया कि योगेश ने नीचे कमरे के मेन गेट का अंदर से ताला लगा रखा था, जिससे परिवार का कोई भी सदस्य बाहर न भागने पाए। पूरे योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यहां तक कि चारों को गोली मारने के बाद उसने पिस्टल को दोबारा लोड किया और हाथ में रखा। उसे डर था कि कोई उसके साथ मारपीट न कर दे।

Related posts

सहारनपुर: रफ्तार का कहर! पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत; अपने घर के इकलौते सहारे थे सभी!

सहारनपुर: रफ्तार का कहर! पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत; अपने घर के इकलौते सहारे थे सभी!

December 28, 2025
लगता है मौत जवानी में होगी’, स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

लगता है मौत जवानी में होगी’, स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

December 27, 2025

योगेश के चाचा मास्टर विनोद रोहिला ने बताया कि लोग उसे मनोरोगी कह रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वह कई दिनों से इस घटना की योजना बना रहा था। अगर वह मानसिक रूप से अस्थिर होता, तो उसे यह कैसे समझ आता कि पुलिस उसे जनता के बीच से लेकर जाएगी तो लोग उसे मार सकते हैं। इसी डर के चलते उसने पुलिस अधिकारियों से शॉर्टकट रास्ते से ले जाने की गुहार लगाई। यह उसकी चालाकी और बुजदिली को दर्शाता है।

योगेश की चाची मीना ने भी उसकी मानसिक बीमारी की बात को सिरे से नकारते हुए बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने ही रिश्तेदारों के माध्यम से कैराना की नेहा से शादी कराई थी, जिससे वंश आगे बढ़ सके। क्या पता था कि जिस परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए वह प्रयास कर रही थीं, वही व्यक्ति एक दिन पूरे परिवार का सर्वनाश कर देगा।

अक्षय ने नम आंखों और रुंधे गले से उस भयावह मंजर को बयां किया। बताया कि परिवार के लोग हमेशा योगेश को समझाते थे कि नेहा सादगी और ईमानदारी की मिसाल है। वह बातों को अनसुना कर देता था और हमें ही भला-बुरा कहने लगता था। मेरी भाभी में कोई दोष नहीं था। वह रोज मंदिर जाती थीं और पूजा-पाठ में लीन रहती थीं।

सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों की चिताएं अभी ठंडी नहीं हुई थीं कि उनकी मां नेहा ने भी दम तोड़ दिया। 51 घंटे तक नेहा जिंदगी के लिए अस्पताल में लड़ती रही। दो दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा था। देर रात सांगाठेड़ा गांव में शव पहुंचा। 22 मार्च को सांगाठेड़ा गांव में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शक व गुस्से में अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटों देवांश व शिवांश को गोली मार दी थी। सभी के सिर में गोली मारी गई थी। श्रद्धा, देवांश व शिवांश की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां नेहा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

परिजनों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया। नेहा पीजीआई में वेंटिलेटर पर थी। उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। करीब 51 घंटे तक तक मौत से जूझने के बाद सोमवार शाम नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नेहा की बहन रीना और रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग दोनों बहनों को सांत्वना दे रहे हैं।

मेरी नेहा ने किसी का क्या बिगाड़ा था। उन मासूम बच्चों का क्या कसूर था जो इतनी बेरहमी से इन सबकी जान ले ली। उनके हत्यारे को तो फांसी होनी चाहिए। यह कहना था कैराना तीतरवाड़ा चुंगी पर रहने वाली नेहा की दादी शकुंतला का। आंखों से आंसू लिए बुजुर्ग दादी का बुरा हाल है। शनिवार को नगर के तीतरवाड़ा चुंगी निवासी रजनीश रोहिला की बहन नेहा और उसके बच्चों शिवांश, देवांश व श्रद्धा को नेहा के पति योगेश निवासी गांव सांगाठेडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सिर में गोली लगने से नेहा गंभीर रूप से घायल थी। वह चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही थी। उसके परिजन भी वहां मौजूद थे।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के लिए जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च, आठ टीमें चुनी

Next Post

यूक्रेन युद्ध से रूस का बुरा हाल, अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा तैयार, दिया ये ऑफर

Next Post
यूक्रेन युद्ध से रूस का बुरा हाल, अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा तैयार, दिया ये ऑफर

यूक्रेन युद्ध से रूस का बुरा हाल, अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए कर रहा तैयार, दिया ये ऑफर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश में भी युवाओं का हौसला बुलंद, 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने दिखाया जोश

मुजफ्फरनगर में मूसलाधार बारिश में भी युवाओं का हौसला बुलंद, 900 से अधिक अभ्यर्थियों ने दिखाया जोश

1 year ago
मुजफ्फरनगर : भांजा मामी  को लेकर फरार, अब पति को मिल रही नीले ड्रम की धमकियां

मुजफ्फरनगर : भांजा मामी को लेकर फरार, अब पति को मिल रही नीले ड्रम की धमकियां

2 years ago
मेरठ में बिजली की विशेष चेकिंग के दौरान 447 कनेक्शनों पर छापेमारी, एफआईआर समेत जुर्माना…

मेरठ में बिजली की विशेष चेकिंग के दौरान 447 कनेक्शनों पर छापेमारी, एफआईआर समेत जुर्माना…

2 years ago
यूपी: प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों को 30 मार्च के पहले मिल जाएगा इस माह का वेतन? सीएम योगी को लिखा गया पत्र

यूपी: प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों को 30 मार्च के पहले मिल जाएगा इस माह का वेतन? सीएम योगी को लिखा गया पत्र

2 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In