मुज़फ्फरनगर। खतौली क्षेत्र की तीर्थ कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 25 वर्षीय युवक प्रिंस पुत्र राजीव, निवासी गाँव शेखपुरा (थाना खतौली), रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से रील बना रहा था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुँचकर रो-रोकर बेहाल हो गए।
पुलिस के अनुसार युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना से गाँव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।










Discussion about this post