मुज़फ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे श्रद्धालुओं से भरा एक छोटा हाथी वाहन पचेडा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुँचीं चार एंबुलेंस टीमों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
एंबुलेंस ईएमटी पंकज ने बताया कि घायलों में दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। एक बच्चे के सिर में लोहे की रॉड घुस गई जबकि दूसरे का पैर फ्रैक्चर हो गया।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु मेरठ जनपद के हुसैनपुर से सहारनपुर स्थित माँ शाकुंभरी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।










Discussion about this post