बागपत। मेरठ रोड पर चीनी मिल के सामने सोमवार की रात चाेरों ने होटल कारोबारी राजवर्धन व विजयवर्धन के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व 26 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता चलने पर मंगलवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
चीनी मिल के सामने रहने वाली कमलेश ने बताया कि 20 मार्च को मकान का ताला लगाकर नोएडा में बेटों के पास चली गई थी। उनके दोनों बेटे नोएडा में होटल चलाते है। मंगलवार की सुबह जब वह घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व संदूकों के ताले भी टूटे मिले। घर में सोने व चांदी के जेवरात, 26 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी मिला।
इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो 23 मार्च की रात्रि में चोर अलमारी व संदूक से चोरी करते नजर आ रहे थे। महिला ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है और चोरों का जल्द पता लगाकर पकड़ा जाएगा।











Discussion about this post