मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित सीओ रिफाइनरी कार्यालय के पास युवती ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जैसे ही युवती बेहोश हुई तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वनखंडी की रहने वाली युवती का जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव डैगरा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप था कि युवक उसे चार साल तक शादी का झांसा देता रहा।
14 जनवरी को दोनों कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन युवक अचानक गायब हो गया। इसकी शिकायत युवती ने महिला हेल्प डेस्क पर की। महिला हेल्प डेस्क ने युवती और युवक के परिजन को बुधवार को बुलाया। युवती को अपने भाई और मां के साथ पहुंच गई, लेकिन युवक नहीं आया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।











Discussion about this post