शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के नंगली गांव में शनिवार देर रात किसान मनोज (45) की हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान मनोज शनिवार रात गांव के नजदीक अपने खेत में नलकूप पर गया था। देर रात शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर घायलावस्था में नलकूप पर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत निवासी दो युवकों के साथ रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चाकू या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।











Discussion about this post