मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में सोमवार को पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के सादपुर गांव के जंगल में हुई। रोहाना में सुबह हुई लूट की वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस लूट का सामान बरामद करने के लिए आरोपी को जंगल की ओर ले गई।
जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने अपने बैग से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम बाल-बाल बची। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में लुटेरा घायल हो गया। घायल लुटेरे की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, बैग, दस्ताने, रस्सी और चाकू बरामद किए हैं।
अंशुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीओ सिटी राजू साव ने बताया कि अंशुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।










Discussion about this post