मेरठ। सरूरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को पांच तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में सरूरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध हथियार तस्कर आदित्य और सावेज को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किये गये तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग अवैध पिस्टल व कारतूस मुजफ्फरनगर निवासी छोटू के पास से लाते थे। उससे हम लोग एक पिस्टल तीस हजार रूपये में खरीदते है व पचास से साठ हजार रूपये में ग्राहकों को बेचकर लाभ कमाते हैं। अपने ग्राहकों को सौदा करने के लिए हम लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
आज हमारे एक परिचित ने एक ग्राहक के बारे में बताया था। जिसका नाम पता हम लोग नहीं जानते हैं वह आज टूटी पुलिया के पास इन पिस्टलों को खरीदने के लिए आने वाला था। हम लोग पांचों पिस्टल को बेचने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।











Discussion about this post