शामली। जिजौला के ऊन तिराहे पर भूमि विवाद के बीच एक परिवार ने उपजिलाधिकारी ऊन से मिलकर जान का खतरा बताया है। पीडित का आरोप है कि भूमि पर अवैध व दबंगई से कब्जा करने के लिये आरोप लगातार धमकी दें रहे है। पीडित ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास देकर जॉच व हिस्ट्रीशीट खोलने की मांग की है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव जिजौला मे भूमि विवाद रूकने का नाम नही ले रहा है। पुलिस ने मामले मे करीब डेढ दर्जन लोगो को पाबंद किया है। इसी बीच गय्यूर पुत्र मंगता ने परिवार के संग उपजिलाधिकारी ऊन निधि पांडेय से मिलकर चौसाना निवासी एहसान पुत्र इलियास ,अकरम पुत्र सान्ना,अफजाल पुत्र इकबाल पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने व जबरण भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुये शिकायत की है। आरोप है कि अहसान दबंग किस्म का व्यक्ति है और गंगोह थाने पर गोवध अधिनियम के दो व हत्या की कोशिश का एक मुकदमा दर्ज है।
वही झिंझाना थाने पर घर मे घूसकर मारपीट करने के दो मामले,हत्या की कोशिश का एक मामला व गोवध अधिनियम के अलावा धारा 188 के अन्तर्गत कुल आठ मामले दर्ज है। पीडित परिवार का दावा है कि देश के अन्य प्रदेशो व थानो मे भी कई मामले दर्ज है। पीडितों ने आरोपो की जॉच के बाद आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की मांग की है। वही एहसान का आरोप है कि आरोप निराधार है। भूमि के जिस हिस्से पर विवाद है,उसको खरीदा हुआ है।











Discussion about this post