मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मेरठ साउथ थाने से सटे कार गैराज के मालिक अनीश पुत्र शाहबाज के घर से दिनदहाड़े चोरों ने 11 तोला सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी समेत 12 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।
वारदात के समय पूरा परिवार नीचे बैठकर खाना खा रहा था चोर चोरी किए गए सामान को गेराज संचालक की बेटी के स्कूल के बैग में भरकर ले गए। ऊपर कमरे में पहुंची छोटे भाई की पत्नी ने बेड पर सामान बिखरा देख तो घटना की जानकारी हुई पीड़ित ने परतापुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
भूड़बराल निवासी अनीश का मेरठ साउथ स्टेशन के पीछे मकान है मकान के आगे दिल्ली रोड पर कार गैराज बना है। अनीश के बेटे आमिर, शाहाबाद और शोएब मिलकर गेराज चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अनीश, अनीश की पत्नी महरूनीसा, बड़े बेटे आमिर उसकी पत्नी साजिया, शाहबाज उसकी पत्नी फरहाना और छोटा बेटा शोएब पत्नी महविश मकान के प्रथम तल पर अपने कमरों मे खाना खा रहे थे।
इसी दौरान मकान के मुख्य दरवाजे से सटे जीने से चोर ऊपर की मंजिल पर पहुंचे और कमरे की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने के 6 कंगन, पांच अंगूठी, गले का सेट, नाक की लॉन्ग, माथे का टीका, सोने की चेन और लॉकेट सहित एक लाख रूपये की नगदी चोरी कर ले गए।
शाहबाद की पत्नी अहाना ऊपर कमरे मे पहुंची तो कमरे के बेड पर सामान बिखरा देखा इसके बाद अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद अनीश अपने बेटे के साथ परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
शाहबाज के अनुसार ऊपर बने कमरे की अलमारी में 11 तोले सोने के आभूषण और लगभग 10 तोले चांदी के आभूषण रखे थे। चोर सोने के आभूषण और एक लाख की नगदी ले गए जबकि चांदी के आभूषणों को बेड पर ही छोड़ गए। बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी बच्चों की गुल्लक भी चोरी कर ली। इसके बाद कर छोटे भाई की बेटी अहाना के स्कूल बैग से कॉपी किताब निकालकर चोरी किया गया सामान उसने भरकर निकल गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने हंगामा किया और पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।











Discussion about this post