बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के कादर चौक इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को गांव असरासी में खेत के पास खेत में धान की रोपाई के लिए पानी भरते समय किसान हरिओम उर्फ झब्बू के खेत में एक पुराना गमला दिखाई दिया। इस पर पूरे गांव में खजाना मिलने का शोर मच गया, लेकिन उसके अंदर ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए।
किसान हरिओम उर्फ झब्बू का खेड़े के पास खेत है। वह खेत में धान लगाने के लिए पानी भर रहे थे। एक जगह पर पानी सोखता जा रहा था। यह देख किसान ने हाथ से मिट्टी हटाई तो घड़ा दिखाई दिया। हरिओम ने आसपास काम कर रहे किसानों को बुला लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। किसान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खेत में खोदाई शुरू की तो बड़ा घड़ा निकला, जिससे देखकर लोग दंग रह गए।
वहां मौजूद लोगों में यह उत्सुकता थी कि इस घड़े के अंदर खजाना या कोई रहस्यमय चीज होगी, लेकिन उसके अंदर काली मिट्टी और कंकड़ निकले। घड़े को गांव के अजीत ने अपने घर पर रख लिया है। यह घड़ा हरिओम के खेत में कैसे पहुंचा, यह सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घड़ा काफी पुराना लग रहा है। वहीं इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।











Discussion about this post