शामली। शामली जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई 2025 से शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध समय-सारिणी के तहत संपन्न कराया जाएगा।
डीएम के अनुसार, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को 18 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रशिक्षण एवं कार्य क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 29 सितम्बर तक घर-घर सर्वेक्षण कर मतदाता पाण्डुलिपि तैयार की जाएगी।
- 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्ति इस सूची में शामिल किए जाएंगे।
- ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से 22 सितम्बर तक किए जा सकेंगे।
- अनन्तिम मतदाता सूची 5 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित होगी।
- अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी।
डीएम चौहान ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक अवकाशों के बावजूद यह कार्य संबंधित कार्यालयों में बिना अवरोध जारी रहेगा। साथ ही, समस्त जानकारी सूचना पट्टों पर प्रदर्शित की जाएगी और व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।











Discussion about this post