बबराला : अलीगढ़ के द्वारकाधीश मंदिर के पास नगला अजीरा के रहने वाले समेत कई युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसके बाद उनके साथी सोनू पुत्र नेता उम्र 22 वर्ष उसका दूसरा साथी छोटे पुत्र धर्मवीर उम्र 21 वर्ष गहरे पानी की ओर चले गए और दोनों डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर शराबा कर स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी।
यूपी के संभल स्थित गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर सुबह 6:25 मिनट के करीब गंगा में स्नान कर रहे दो युवक गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे। गंगा की बहती धार में चीखने व हाथों का इशारा करते देख गंगा घाट किनारे खड़े श्रद्धालु व स्थानीय गोताखोर नाव के जरिए गंगा में पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को स्थानीय गौताखोर मोहनलाल व उनके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। गंगा में डूबने का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया गया कि जिला अलीगढ़ के द्वारकाधीश मंदिर के पास नगला अजीरा के रहने वाले समेत कई युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसके बाद उनके साथी सोनू पुत्र नेता उम्र 22 वर्ष उसका दूसरा साथी छोटे पुत्र धर्मवीर उम्र 21 वर्ष गहरे पानी की ओर चले गए और दोनों डूबने लगे। उनके साथियों ने शोर शराबा कर स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। तभी गंगा घाट पर मौजूद नाव चालक व गोताखोर मोहनलाल अपने साथियों के साथ गंगा में नाव लेकर गया। जिसने डूबने वाले स्थान से लगभग 300 मीटर दूरी पर जाकर गंगा की बहती धार से दोनों को निकाला। इसके बाद दोनों युवक को स्थानीय पुलिस से अवगत कराया।
हालांकि कच्चे घाटो पर हो रहे गंगा स्नान से डूबने का खतरा बना रहता है। स्थानीय गोताखोरों को कहना है कि यहां हर रोज चेतावनी देते हुए गंगा में नहाने आए श्रद्धालुओं को अलर्ट किया जाता है। फिर भी लोग गहरे गड्ढे होने के कारण उनमें डूब जाते हैं।











Discussion about this post