मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में सांकेतिक धरना देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही, जिला प्रवक्ता कालू प्रधान के नेतृत्व में किसान समाधान दिवस में पहुंचे।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों से मिलकर समस्याएं बताई, लेकिन उन पर किसी भी रूप में कोई संज्ञान नहीं लिया गया और ना ही समाधान दिवस में ही कोई हल निकाला गया। जिसमें गरीब और किसान वर्ग अपने दुखों को अधिकारियों के सामने रो कर चले जाते हैं और अधिकारी भी आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रधान मनोज, विशेष, नीरज राठी, अभिलाष हुड्डा, रामवीर, मनजीत, पवन, विशाल, बिट्टू, शोभित, मोहित, संधू, अनुपम, उज्जवल आदि रहे।











Discussion about this post