मुज़फ़्फ़रनगर :जिले के सौरम गांव निवासी आकाश (23) और उसका दोस्त शुभम (22) सिनौली जा रहे थे। पुषार गांव से आगे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिले के सौरम गांव से बागपत के सिनौली गांव में शादी में जा रहे आकाश और शुभम की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सौरम गांव निवासी गौरव ने बताया कि उनके परिवार के आकाश (23) और उसका दोस्त शुभम (22) शुक्रवार सुबह सिनौली गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुषार गांव से आगे कान्हड़ गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि आकाश यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था। शुभम का पोस्ट ऑफिस की नौकरी में चयन हो गया था। इसका सत्यापन अभी होना बाकी था।











Discussion about this post