मुज़फ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी सरताज (25), उनकी बहन शाहजहां और मां शना बाइक पर सवार होकर खानपुर से चरथावल की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक धौलरा पुल, काली नदी के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर तितावी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।











Discussion about this post