मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर स्थित हंण्डिया मोहल्ला निवासी फरमान का साढे चार का बच्चा कजान गुरुवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बच्चा छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में परिजन निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई।
अब्दुलापुर निवासी फरमान पेशे से मवेशी व्यापारी है। उसके परिवार में उसकी पत्नी नगो, पांच बेटी गुडिया, अलीना, बुशरा, लवीजा, जुनेरा और बेटा है। कजान गांव के ही स्कूल में नर्सरी में पढता था। वह सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बच्चा खेलते हुए छत से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं बच्चे को परिजन उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मोत हो गई। वही कजान की मोत की जानकारी मिलते ही पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। इसके साथ ही उसकी मां अपने बच्चे के शव के देखकर बिलख उठी। वही परिजनो ने कोई कानूनी कार्यवाही न करते हुए बच्चे के शव को दफना दिया।











Discussion about this post