मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर एक और विधायक ने राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है।
विधायक ने कहा कि यह निर्णय बाढ़ पीड़ितों की तत्काल सहायता और उनके पुनर्वास में योगदान देने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जयंत चौधरी के निर्देशन में रालोद परिवार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है। इस कठिन समय में पीड़ितों की मदद करना हम सबका नैतिक दायित्व है।
यूपी सरकार के मंत्री और पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार ने आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी और इस पहल से अन्य लोग व संगठन भी प्रेरित होकर राहत कार्यों में सहयोग देंगे। रालोद ने साफ किया कि वह दुख की इस घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने जयंत चौधरी को आज अपना चेक सौंपा।











Discussion about this post